गाजियाबाद। जमीन पर कब्जे के प्रयास में लगे आरोपित को दारोगा ने आइजीआरएस पर हुई शिकायत में क्लीनचिट दे दी। जबकि आरोपित के खिलाफ क्रासिंग रिपब्लिक थाने में जमीन कब्जे के प्रयास और पांच लाख रुपये मांगने का केस दर्ज है। मामले में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बजरिया निवासी मीडियाकर्मी प्रदीप अग्निहोत्री का अकबरपुर बहरामपुर में मकान है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्ष 2014 में यह मकान खरीदा था। तीन माह पूर्व उनके बंद मकान में किसी ने दीवार तोड़कर लोहा चोरी कर ली। उन्होंने मामले की शिकायत क्रासिंग रिपब्लिक थाने में कर एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद उन्होंने मरम्मत शुरू कराई तो एक आरोपित ओमवीर यादव ने उन्हें धमकाया और पांच लाख रुपये मांगे।

