नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सुबह का समय यानी ब्रह्म मुहूर्त और सूर्योदय काल को सबसे पवित्र माना गया है। यह समय सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। कई बार ऐसा होता है कि सुबह आंख खुलते ही हमारे कानों में शंख की गूंज या मंदिर के घंटों की पवित्र ध्वनि सुनाई देती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह कोई सामान्य घटना नहीं है। शास्त्रों में इसे साक्षात भगवान की कृपा और जीवन में आने वाले बड़े बदलावों का शुभ संकेत माना गया है, तो आइए जानते हैं सुबह-सुबह सुनाई देने वाली इन पवित्र ध्वनियों का धार्मिक रहस्य क्या है?
सकारात्मकता का संचार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शंख और घंटे की ध्वनि को भगवान की आवाज माना गया है। सुबह उठते ही इन ध्वनियों का सुनाई देना इस बात का संकेत है कि आपके घर और जीवन पर साक्षात देवी-देवताओं की कृपा बरस रही है।
शंख की ध्वनि से निकलने वाली तरंगें आसपास के वातावरण से सभी प्रकार की नकारात्मक और तामसिक ऊर्जा का नाश कर देती हैं। अगर आपको सुबह यह आवाज सुनाई दे, तो समझ लें कि आपके घर में मौजूद वास्तु दोष और क्लेश समाप्त होने वाले हैं और सकारात्मकता का वास होने जा रहा है।

