पटियाला। एक मां ने अपनी 21 माह की मासूम बच्ची के लगातार रोने से परेशान होकर चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरुआत में परिवार ने इस घटना को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान हत्या का मामला उजागर होने पर पुलिस ने बच्ची की मां लवप्रीत कौर निवासी गांव खेड़की को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्ची दंपती की इकलौती संतान थी। यह मामला पटियाला के पसियाना इलाके का है। बीते मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य गंभीर हालत में बच्ची को सरकारी राजिंदरा अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार ने डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों को बताया कि बच्ची घर में खेलते समय गलती से चाकू पर गिर गई।
