नई दिल्ली। शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन के बीच लूप लाइन का विस्तार और इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग पैनल लगाने का काम किया जा रहा है। इस कारण दिल्ली से अंबाला रूट पर लगभग एक सप्ताह तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित होगी।
कुछ ट्रेनें निरस्त करने की घोषणा की गई है। कई के मार्ग में बदलाव किया जा रहा है। इनमें एनसीआर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेन परिचालन में और बेहतर होगी।

