अहमदाबाद। गुजरात की सबसे हाईटेक और सुरक्षित मानी जाने वाली साबरमती जेल से सोमवार को एक कैदी मुख्य दरवाजे से चुपके से फरार हो गया, कैदी मालदे रामा परमार 30 हत्या व पॉक्सो एक्ट के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा था और करीब 6 माह पहले ही उसे पोरबंदर से अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया था।

साबरमती जेल से हत्या-पॉक्सो दोषी कैदी फरार
साबरमती जेल के जेलर देवदत्त सिंह गोहिल ने राणिप पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि हत्या व पॉक्सो एकट के तहत मालदे रामा परमार 30 को पोरबंदर की ट्रायल कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई थी।
