नई दिल्ली। ईरान के दो जहाजों और होर्मुज के आसपास के द्वीपों पर गुरुवार देर रात अमेरिकी नौसेना ने हमला करके खाड़ी के तनाव को बढ़ा दिया। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, इस हमले में एक जहाज में आग लग गई, जिसमें 10 नाविक घायल हुए, जबकि पांच लापता हो गए।

इसमें एक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। इसके जवाब में ईरानी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन से तीन अमेरिकी डेस्ट्रायर युद्धपोतों पर हमला कर दिया। इससे एक महीने पुराने युद्धविराम पर अब तक का सबसे बड़ा संकट पैदा हो गया।
