नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को आरबीआई (RBI) से अहम मंजूरी मिल गई है। दरअसल, भारत के इस सबसे बड़े प्राइवेट बैंक को आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी संयुक्त हिस्सेदारी 9.95% तक बढ़ाने की मंजूरी मिली है। एक्सचेंज फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने इसकी जानकारी दी है। बैंक ने कहा “आरबीई ने 6 मई, 2026 को बैंक को आईसीआईसीआई और कोटक में 9.95% तक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों की ‘कुल हिस्सेदारी’ हासिल करने की मंजूरी दे दी है।”

बैंक ने बताया कि उक्त अनुमोदन आरबीआई के लेटर की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए, 5 मई, 2027 तक वैध है। इसके अलावा, बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि आईसीआईसीआई और कोटक में “कुल हिस्सेदारी” किसी भी समय आईसीआईसीआई और कोटक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों के 9.95% से अधिक न हो।”
