दिल्ली के निजी अस्पतालों में फरवरी 2025 से जनवरी 2026 के दौरान आठ लाख से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के मरीजों को मुफ्त इलाज मिला। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि 56 निजी अस्पतालों में यह सुविधा दी गई।

अब 5 लाख रुपये तक इलाज फ्री
बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए दिल्ली सरकार पहले ही ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत निश्शुल्क उपचार की आय सीमा को दो लाख 20 हजार से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर चुकी है।
