नोएडा में श्रमिकों के वेतन वृद्धि प्रदर्शन का छठा दिन है। धीरे-धीरे कामगार काम पर लौट रहे हैं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में अफवाहों का बाजार गर्म है, जिनका पुलिस खंडन कर रही है। उपद्रवी तत्वों के शहर छोड़ने की आशंका है।

अफवाहों का बाजार
नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद से अब तक अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग अफवाहों की चर्चा कर रहे हैं। किराने की दुकान चलाने वाले विष्णु शर्मा ने कहा कि उनकी दुकान पर एक युवक आया और बोला कि आज भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। उसने एक जगह पर आगजनी की बात की। बाद में उक्त क्षेत्र में अपने किसी परिचित से पूछने पर पता चला कि वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह एक उदाहरण मात्र है। वर्तमान में नोएडा में ऐसे ही अफवाहों का बाजार गर्म है। हालांकि, पुलिस ने हर तरफ बारीक निगाह बना रखी है। ऐसी अफवाहों का खंडन भी किया जा रहा है।
