नई दिल्ली। भारत बनाम अफगानिस्तान का एकमात्र टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारत के 564 रनों के सामने अफगानिस्तान 5 विकेट 113 रन गंवा चुका है। तीसरे दिन मेहमान टीम की नजरें फॉलोऑन बचाने पर होगी। अगर अफगानिस्तान को फॉलोऑन बचाना है तो कम से कम 365 रन बोर्ड पर लगाने होंगे, जो काफी मुश्किल का काम है। रहमत शाह अकेले 43 रन बनाकर टीम की पारी को संभाल रहे हैं।

वहीं, टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान को जल्द से जल्द ऑलआउट कर फॉलोऑन देकर मैच खत्म करने पर होगी। डेब्यूटेंट मानव सुथार अब तक 3 विकेट ले चुके हैं और आज तीसरे दिन के खेल में उनसे उम्मीद होगी कि वह ‘पंजा’ खोले। भारत और अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन का खेल सुबह 9:30 बजे से शुरू होना है।
IND vs AFG LIVE Score Day 3: रहमत शाह पर टिकीं अफगानिस्तान की उम्मीदें
दूसरे दिन अफगानिस्तान का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह ढह गया। स्टंप्स तक टीम 113 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। अब सारी जिम्मेदारी रहमत शाह पर है जो 43 रन बनाकर नाबाद हैं और मेहमान टीम की कुछ उम्मीदें जिंदा रखे हुए हैं।
India versus Afghanistan LIVE Day 3: क्या मानव सुथार खोलेंगे ‘पंजा’?
डेब्यूटेंट मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को पूरी तरह हावी कर दिया। दूसरे दिन 3 विकेट लेने के बाद अब मानव सुथार की नजर अपने डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट हॉल लेने पर टिकी है। अगर वो तीसरे दिन 2 और विकेट ले लेते हैं तो डेब्यू पर पंजा खोलने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
