पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसके दोस्त रवि शर्मा की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति गौरी शंकर यादव गुजरात से लौटा था और उसने पाया कि रवि उसकी पत्नी के साथ रह रहा था। पत्नी रीता की शिकायत पर पुलिस ने गौरी शंकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

वारदात से एक दिन पहले ही पति गुजरात से घर आया था। मृतक की पहचान रवि शर्मा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ही महिला का पति गौरी शंकर यादव फरार है। महिला रीता की शिकायत पर गोकलपुरी थाना ने उसके पति गौरी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
