पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सक्रिय है। भारतीय दूतावास जोखिम भरे माहौल में 550 भारतीयों को आर्मेनिया और 90 को अजरबैजान पहुंचा चुका है।
ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से अर्मेनिया भी पहुंचाया जा रहा है और अरजबेजान भी। ना सिर्फ ये दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन हैं बल्कि भारत के साथ अजरबेजान के संबंध काफी खराब रहे हैं। आपरेशन सिंदूर के दौरान अरजबेजान ने खुल कर पाकिस्तान का साथ दिया था।

