शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और भारी बारिश से दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार से तापमान में और गिरावट और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। यह जनवरी 2023 के बाद की सर्वाधिक बारिश है।

आसमान में काले बादल घुमड़-घुमड़ कर गरज रहे थे तो तेज हवाएं सब कुछ हिला देने को बेताब दिखीं। वर्षा ने भी सुबह जो रफ्तार पकड़ी वो दोपहर तक जारी रही। ऐसे में दिन में ही सड़कों पर शाम के जैसा अंधेरा छा गया। कार-बाइक वाले गाड़ी की लाइट जलाकर चलते दिखे।
