वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बताया है कि उनका बल्ला चलता है तो फिर सामने चाहे कोई भी गेंदबाज हो वो उसे छोड़ते नहीं हैं। चेन्नई और मुंबई के बाद आरसीबी के खिलाफ इस बल्लेबाज ने शानदार पारी खेली है।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शुक्रवार को उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर फिर 15 गेंदों में पचासा ठोक दिया। सूर्यवंशी ने 300 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 26 गेंद में 78 रन ठोक डाले जिससे
202 रनों का लक्ष्य बौना दिखने लगा। ध्रुव जुरेल (81*) ने भी बेहतरीन अविजित अर्धशतक लगाया, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने गत चैंपियन आरसीबी को छह विकेट से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की।

