उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद ‘लाल टोपी’ वाले नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और वर्तमान सरकार की नीतियों का बखान किया। डिप्टी सीएम ने उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की।

उप मुख्यमंत्री मंगलवार को भाजपा कार्यालय फैंटेसी मोटल में पार्टी कार्यकर्ताओं और कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में शुरू हुई भाजपा की विजय यात्रा को 2047 तक लगातार जारी रखना है। 2027 में इस बार हमें विपक्ष का सफाया कर सैफई तक भाजपा का परचम लहराना है।
