राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरु में भाजपा ने उनके विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने आठ विधायकों को क्रॉस वोटिंग की कोशिशों से बचाने के उद्देश्य से तीन दिन पहले ही बेंगलुरु भेजा था। ये कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की देखरेख में हैं। राज्यसभा चुनाव आज को होने वाला है।

‘प्रति वोट पांच करोड़ रुपये देने की पेशकश’
आईएएनएस के अनुसार, शिवकुमार ने कहा, “चार लोग आए थे। सुरेश नाम के एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। वे उस होटल परिसर में दाखिल हुए, जहां इस समय आठ कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। सुबह एक विधायक से मिले और उन्हें प्रति वोट पांच करोड़ रुपये देने की पेशकश की।
