वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर अगर आप कोई रोमांटिक फिल्म देखने की सोच रहे हैं तो आपको 23 साल पुरानी म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म को IMDb से 7.9 रेटिंग मिली है।

यह फिल्म आपको हंसाएगी, निस्वार्थ प्यार करना सिखाएगी और कुछ सीन्स आपके आंखों में आंसू भी ला देगी। 23 साल पहले जब यह फिल्म आई थी तो सिनेमाघर हाउसफुल हो गए थे, स्टार्स को वाहवाही मिली और मेकर्स मालामाल हो गए। फिल्म के गाने हिट थे, कहानी-किरदार शानदार था। आज भी यह टॉप रेटेड रोमांटिक फिल्मों (Top Rated Romantic Film) में गिनी जाती है।
