पंजाब कैडर के 14 आईएएस अधिकारी इस साल सेवानिवृत्त होंगे, जिससे पहले से ही 40 से अधिक अधिकारियों की कमी से जूझ रही सरकार की मुश्किलें बढ़ेंगी। कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी जाने की कतार में हैं। जनवरी में एके सिन्हा और दिलराज सिंह संधावालिया सेवानिवृत्त होंगे, जबकि मार्च में अनुराग अग्रवाल जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह स्थिति राज्य के प्रशासनिक ढांचे के लिए चुनौती पेश कर रही है।

यही नहीं कई आईएएस अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए भी लाइन में हैं। इसी महीने 1996 बैच के आईएएस एके सिन्हा और 2005 बैच के दिलराज सिंह संधावालिया सेवानिवृत्त होंगे।
दिलचस्प बात यह है कि सिन्हा को पिछले तीन महीनों से कोई पोस्टिंग नहीं मिली है। उन्हें एक नवंबर को सेक्रेटरी, पावर के साथ-साथ पावरकॉम और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से हटा दिया गया था। अगर उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं दी जाती है तो वे 31 जनवरी को बिना किसी विभाग के सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
