कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’, जो 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर के कारण बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। निर्माताओं ने इसे 9 जनवरी को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है।

9 जनवरी को होने वाली थी रिलीज
लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर की वजह से कपिल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद, फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों को इसे दोबारा देखने का मौका देने के लिए इसे फिर से रिलीज करने का फैसला किया था। इसे इस शुक्रवार, 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि, अब इसकी री-रिलीज को कैंसिल कर दिया गया है।
