भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2007 को लेकर खास कनेक्शन बन रहा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। हालांकि, संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया। अब एक ऐसा संयोग बन रहा, जिससे लग रहा है कि टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम का एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में जीत हासिल करने वाली टीम के साथ खास कनेक्शन बन रहा है।
