नई दिल्ली। आज मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 193.50 अंक या 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 23,248 पर है, जो शेयर बाजार (Stock Market Today) में कमजोर शुरुआत का संकेत है। दरअसल अमेरिका द्वारा ईरान और इजरायल द्वारा फिर से लेबनान और गाजा पर किए गए हमलों के बीच तेहरान ने वॉशिंगटन के साथ बातचीत रोकने का एलान किया है। साथ ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद करने का संकल्प लिया है। इस कदम को ग्लोबल मार्केट के लिए निगेटिव माना जा रहा है।

इधर आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी आई है। इस बीच आज भारतीय शेयर बाजार में कौन से स्टॉक्स पर रहेगी नजर, आइए जानते हैं।
Force Motors – कुल बिक्री 15.35% गिरकर 2,614 यूनिट रही, जबकि पहले यह 3,088 यूनिट थी। घरेलू बिक्री 14.72% गिरकर 2,560 यूनिट रही, जबकि पहले यह 3,002 यूनिट थी।
NMDC – लौह अयस्क का उत्पादन 19.9% बढ़कर 5.31 MT हो गया, जबकि पहले यह 4.43 MT था। लौह अयस्क की बिक्री 6.9% गिरकर 4.04 MT रह गई, जबकि पहले यह 4.34 MT थी।
Alkem Laboratories – संप्रदा और ननहमती फैमिली ट्रस्ट, Alkem Laboratories में ब्लॉक डील के जरिए 1.5 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इसके लिए फ्लोर प्राइस 5,200 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Ola Electric Mobility – कंपनी ने 1 जून को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया और फ्लोर प्राइस 37.74 रुपये प्रति शेयर तय किया।
Wipro – कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, Wipro IT Services, Aggne Global Inc. में 20 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस सौदे के 5 जून तक पूरा होने की उम्मीद है।
PNC Infratech – कंपनी को लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश से 194.4 करोड़ रुपये का ‘लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस’ मिला है। यह लेटर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में गोमती नदी के दाहिने किनारे पर स्थित शहीद पथ चौराहे पर, EPC आधार पर, दो लूप और दो रैंप वाले चार-लेन के फ्लाईओवर के निर्माण के लिए दिया गया है।
