पीएम मोदी ने एनएक्सटी समिट को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है और सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर कुछ उत्पादों की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए और फेक नैरेटिव बनाने से बचना चाहिए।
