आजकल स्मार्टफोन में कैमरे काफी एडवांस मिल रहे हैं। अब बात सिर्फ मेगापिक्सल तक सीमित नहीं है। इन्हें वाकई में DSLR की तरह आउटपुट देने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।
Xiaomi: फोन के अंदर दे रहा है मूविंग कैमरा
Xiaomi ने 17 Ultra में ऐसा कैमरा सिस्टम दिया है जो फोन के अंदर ही मूव करता है। यानी फोटो लेते समय आपको ज्यादा कंट्रोल मिलता है। इसमें 67mm का माउंट है, जिससे आप कन्वर्टर लगाकर अलग-अलग कैमरा लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत में इस फोन की कीमत 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि फोटोग्राफी किट की कीमत 20 हजार रुपये है।

