बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव जीतने के बाद भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। बीएनपी नेता सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि पार्टी भारत सरकार से हसीना को बांग्लादेश भेजने का अनुरोध करेगी ताकि वे अपने खिलाफ चल रहे न्यायिक मामलों का सामना कर सकें। यह मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है, क्योंकि हसीना अगस्त 2024 से भारत में शरण लिए हुए हैं और उन पर हत्या के आरोप हैं।

कानूनी दबाव बनाने की रणनीति
सलाहुद्दीन अहमद ने कहा, ‘हम कानून के हिसाब से शेख हसीना के एक्सट्रैडिशन के लिए भारत पर दबाव डालेंगे। हम भारत सरकार से अपील करेंगे कि उन्हें ट्रायल का सामना करने के लिए वापस भेजा जाए।
