नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के 15वें मुकाबले में आज इंग्लैंड टीम का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों पर 76 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टीम 19वें ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज ने इस मैच को 30 रन से जीता। सैम करन 30 गेंदों पर 43 रन बनाकर नबाद रहे। रदरफोर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। फोर्डे की जगह रोस्टन चेस को शामिल किया गया। वहीं इंग्लैंड ने जैमी ओवर्टन को शामिल किया है। दोनों ही टीमों ने अपना पहला-पहला मैच जीता था। यह वेस्टइंडीज की दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने स्कॉटलैंड को हराया था।
