शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, वित्तीय समावेशन और कृषि में उल्लेखनीय काम का मिला फल

पूर्णिया, 28 नवंबर। बिहार के पूर्णिया जिले ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।
जिले को यह उपलब्धि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, वित्तीय समावेशन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के परिणामस्वरूप मिली है।
जिले की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2018 में कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक के समग्र प्रदर्शन में पूर्णिया 44.6 अंकों के साथ बिहार में पहले और देश में छठे स्थान पर है। इस सूची में अररिया 44.4 और कटिहार 41.3 अंकों के साथ राज्य में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#पूर्णिया #आकांक्षीजिला #बिहार #नीतिआयोग
