ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही अनिश्चितता में घिर गई है। दो हफ्ते के युद्धविराम के बाद स्थायी शांति की उम्मीद जगी थी।
मंगलवार को युद्धविराम की घोषणा के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की शनिवार को इस्लामाबाद में बैठक तय थी। पाकिस्तान सरकार ने इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। राजधानी के सेरेना होटल को खाली कराकर सरकारी नियंत्रण में ले लिया गया और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

