उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ही राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करा सकता है और जनसांख्यिकीय परिवर्तन को रोक सकता है।
असम के बरपेटा और बरछला में रैलियों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासनकाल में राज्य और उसके लोगों की रक्षा करने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठ व दंगा कराने का काम किया, लेकिन भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है। पहले नौजवानों के हक पर घुसपैठिए काबिज होते थे, असम के लोगों का राशन डकार जाते थे, लेकिन अब सरकार असम के नागरिकों को उसका हक दिलाने की गारंटी ले रही है।

