पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पंजाब में पराली नहीं जल रही, तो दिल्ली का एक्यूआई 450 से ऊपर क्यों है? उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर भी तंज कसा। मान ने दिल्ली सरकार से पूछा कि पंजाब में गेहूं की बिजाई पूरी होने और धान की कटाई का सीजन समाप्त होने के बाद भी दिल्ली का एक्यूआई इतना खराब क्यों है।

ऐसे में दिल्ली सरकार बताए कि अब दिल्ली के प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-जी रामजी रखने पर पर भी तंज कसते हुए कहा कि अब केवल देश का नाम ही बदलना रह गया है। कहीं, इसका नाम भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय न कर दें।
