राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए दिल्ली, बिहार और हरियाणा में 22 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ी है। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है।

