मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मीठी नदी की सफाई में 65 करोड़ रुपये के घोटाले में दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ठेकेदारों ने जाली कागजात और फर्जी हस्ताक्षर करके बीएमसी को चूना लगाया। जांच में फर्जी फोटो और वीडियो भी मिले हैं। इस मामले में अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने मीठी नदी की गाद निकालने से जुड़े चल रहे घोटाले में दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि ठेकेदारों ने BMC को चूना लगाने के लिए जाली समझौता ज्ञापन (MoU) बनाए, भूस्वामियों के फर्जी हस्ताक्षर किए और गाद डंप करने की जमीन को ‘लॉन्च पैड’ दिखाया। इसके बाद बिना काम किए ही करोड़ों के बिल पास करवा लिए।
