अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। खबरों के अनुसार दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले थे। मृणाल ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जब सही समय आएगा, उन्हें अपना जीवनसाथी मिल जाएगा। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म दो दीवाने शहर में का प्रमोशन कर रही हैं।

मृणाल ने शादी को लेकर बोली बड़ी बात
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी को सिर्फ दिखावे के लिए शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जब सही समय आए, जब आपको अपना जीवनसाथी मिले, एक ऐसा आदर्श व्यक्ति जिस पर आप भरोसा कर सकें… जिसके साथ आप सहज महसूस करें… कोई ऐसा जिसकी चुप्पी भी आपको परेशान न करे… तब आपको शादी करनी चाहिए।”
