तेहरान। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि बुधवार को ईरान के दक्षिणी इलाकों में अमेरिकी हमलों के जवाब में उन्होंने बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट पर ड्रोन से हमला किया। साथ ही बताया कि जॉर्डन में अमेरिकी बेस को मिसाइल हमले से निशाना बनाया।
एक बयान में गार्ड्स ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका की आक्रामकता इसी तरह से जारी रही तो और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। गार्ड्स ने कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान के सिरिक बंदरगाह शहर में एक टेलीकम्युनिकेशन टावर और पानी की दो टंकियों को नुकसान पहुंचा।

