भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए कोलंबो तैयार है। पाकिस्तान की टीम हफ्तों से यहां डेरा जमाए है तो भारतीय टीम नई दिल्ली में नामीबिया को हराने के बाद शुक्रवार की रात को यहां पहुंची है।

इसका कारण भी साफ दिखाई देता है क्योंकि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की अपरंपरागत स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज कमजोर नजर आए थे। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक भी उसी तरह की गेंदबाजी करते हैं। भारतीय टीम को उसके खतरे से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
