टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। साथ ही उनका सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। वहीं भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

इतिहास रचने पर भारत की नजर
अब भारत और न्यूजीलैंड टीम फाइनल में हैं। कीवी टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। वहीं भारतीय टीम 2024 में ट्रॉफी उठा चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया खिताब का बचाव करने उतरेगी।
