नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिड्स के साथ विस्तृत द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों ने भारत-साइप्रस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का औपचारिक दर्जा देने का महत्वपूर्ण ऐलान किया।
यूरोपीय संघ (ईय़ू) का समुद्री द्वार समझे जाने वाले साइप्रस ईयू का छठा देश है जिसके साथ भारत ने अपने संबंधों को यह दर्जा दिया है। आज की बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिपिंग, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोध और व्यापार सहयोग को नई गति देने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया गया।

