हार्दिक पांड्या (52) और ईशान किशन (61) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से शिकस्त दी। अब रविवार को भारतीय टीमा का सामना पाकिस्तान हो होगा।

हार्दिक पांड्या की तारीफ की
जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “सभी के लिए काफी अच्छा मैच रहा। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट आसान नहीं था, लेकिन ईशान किशन और संजू सैमसन ने जिस तरह से शुरुआत की, उससे लगा कि विकेट आसान है। फिर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने दो-तीन जल्दी विकेट गिरने के बाद जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह वाकई सराहनीय थी।”
