उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक कोचिंग ट्यूटर धीरज चौधरी ने दो साल से तीन 12वीं कक्षा की छात्राओं का यौन शोषण किया। उसने उन्हें पुरुष मित्रों के साथ देखने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू किया।

हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने कोचिंग जाना छोड़ा
उसके बाद से आरोपित ने यह बात उनके स्वजन को बता देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने जब कोचिंग सेंटर छोड़ दिया तब आरोपित उनके घर भी पहुंच गया और स्वजन से उनके खराब चरित्र की बात बता दी थी।
