नई दिल्ली। आजकल टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio और Airtel अपने बहुत से रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री में गूगल की क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रही हैं। ये ऑफर देखकर पहले तो काफी फायदेमंद लगता है, क्योंकि यूजर्स को सीधे 6 महीने या फिर 18 महीने तक फ्री में एक्स्ट्रा स्टोरेज मिल जाती है, लेकिन अगर इस स्टोरेज को सही तरीके से मैनेज न किया जाए, तो ये सुविधा आगे चलकर आपके लिए बड़ी दिक्कत बन सकती है। चलिए जानते हैं कैसे…
नए ईमेल नहीं आएंगे
दरअसल, गूगल अपने सभी यूजर्स को फ्री में 15GB स्टोरेज ऑफर करता है, जिसका यूज आप Gmail, Drive और Photos में कर सकते हैं लेकिन समस्या उस वक्त शुरू होती है जब यूजर फ्री मिलने वाली 1TB या 2TB स्टोरेज को बिना सोचे-समझे फुल कर देता है।

