नई दिल्ली। क्या आप भी सुबह उठते ही कमर में जकड़न या लंबे समय तक बैठने के बाद पीठ में दर्द महसूस करते हैं? अक्सर हम इसे दिनभर की थकान या गलत तरीके से बैठने का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) नाम की एक गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है?
यह एक लंबे समय तक चलने वाली सूजन वाली बीमारी है, जो मुख्य रूप से हमारी रीढ़ की हड्डी और जोड़ों पर असर डालती है। भारत में सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस बीमारी का पता बहुत देर से चलता है, जिससे यह गंभीर रूप ले लेती है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके डायग्नोसिस में इतनी देरी क्यों होती है।

