नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। वहीं, वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 8 दिसंबर को संसद में खास बहस का आयोजन किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय गीत से जुड़े कई अहम और ऐतिहासिक तथ्यों को सदन में रखा जाएगा, जिनके बारे में बहुत कम लोगों के पता है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की दोपहर 12 बजे लोकसभा में बहस की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ अंतिम भाषण के साथ बहस का समापन करते नजर आएंगे। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा चर्चा शुरू करने की संभावना है।
