रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की Ramayana को लेकर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।
क्या दीपिका ने रामायण पर तंज कसा?
अब इसी रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने एक ऐसा पोस्ट रीशेयर कर दिया है जो रामायण के खिलाफ है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर किया जिसमें लिखा था, “रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी ना बना पाए।”

