कमाई के मामले में धुरंधर द रिवेंज धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है और हर रोज नई उपलब्धि हासिल कर रही है।
रिलीज के सातवें दिन धुरंधर 2 ने धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है और वीक डे में नया इतिहास लिख दिया है। आइए जानते हैं कि हफ्तेभर में इस मूवी का बिजनेस कैसा रहा है।

धुरंधर 2 ने सातवें दिन किया कमाल
स्पाई थ्रिलर के तौर पर 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म धुरंधर 2 सही मायनों में थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, यही कारण है जो ये मूवी वीक डे में भी मोटी कमाई करती हुई नजर आ रही है। गौर किया जाए धुरंधर 2 के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अनुमानित 45 करोड़ रहा है।
