दिल्ली विधानसभा ने 2026-27 का 1.03 लाख करोड़ रुपये का ग्रीन बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और भारी कर्ज छोड़ने का आरोप लगाया।

पिछली सरकार पर करोड़ों रुपये का कर्ज
बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न तथ्य प्रस्तुत कर आर्थिक नाकामियों का आरोप लगाते हुए पूर्व सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार पर करोड़ों रुपये का कर्ज छोड़ गई है, जिसे मौजूदा सरकार अपने प्रयासों से संभाल रही है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि अब दिल्ली में बहानों की नहीं, परिणामों की राजनीति होगी।
