हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात गेजानी ने मेडागास्कर के तट पर भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार, इस शक्तिशाली चक्रवात से 20 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक घायल हुए हैं, जबकि 15 लोग लापता हैं। टोमासिना शहर में 195 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे 2,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बिजली आपूर्ति ठप है और 75% बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है।

15 लोग अब भी लापता हैं और 2,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।चक्रवात मंगलवार देर रात टोमासिना से टकराया, जहां हवाओं की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई।
कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, कई मकान ढह गए, बिजली के खंभे उखड़ गए और शहर की लगभग 75 प्रतिशत आधारभूत संरचना क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई। टोमासिना में मंगलवार से बिजली आपूर्ति ठप है। मेडागास्कर की मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है।
