केंद्र का जोर हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और शिक्षा पर, असम सरकार चला रही जागरूकता अभियान

नई दिल्ली, 28 नवंबर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और शिक्षा का अवसर देने के लिए काम कर रही है।
इस दिशा में असम सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। राज्य सरकार कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान और महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। वर्ष 2021 से अब तक इस मामले में 6,705 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। असम सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान राज्य में बाल विवाह के मामलों में 81 प्रतिशत की गिरावट आई है और किशोरावस्था में गर्भधारण की दर 11.7 प्रतिशत से घटकर 7.3 प्रतिशत रह गई है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#बालविवाह #अन्नपूर्णादेवी #असम #बालविवाहमुक्तभारत
