भारतीय रेलवे ने वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में खाने की क्वालिटी सुधारने के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है। अब यात्रियों को हल्दीराम, फ्लाइट कैटरर्स और मशहूर रेस्टोरेंट चेन्स जैसा खाना मिलेगा। IRCTC ने चुनिंदा ट्रेनों में मील ट्रायल शुरू किए हैं, जिसमें खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी अलग-अलग होगी। खाना बड़े ब्रांडेड किचन और रेस्टोरेंट चेन्स बनाएंगे।

इसके तहत चुनिंदा वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) के नाम से मील ट्रायल) शुरू किए गए हैं, जिसमें खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी को अलग-अलग किया जा रहा है। अब खाना बड़े ब्रांडेड इंडस्ट्रियल किचन, रेस्टोरेंट चेन्स और फ्लाइट कैटरर्स बनाएंगे, जबकि परोसने का काम अलग रहेगा।
