डीजीसीए ने इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई दिसंबर 2025 में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण 3 लाख से अधिक यात्रियों को हुई परेशानी के लिए की गई है। जांच में एयरलाइन की योजना, प्रणाली और प्रबंधन में गंभीर खामियां पाई गईं। 3 से 5 दिसंबर 2025 के बीच इंडिगो ने 2,507 उड़ानें रद्द कीं और 1,852 में देरी हुई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

जांच में एयरलाइन की प्लानिंग, सिस्टम और मैनेजमेंट में गंभीर खामियां सामने आई हैं। DGCA के मुताबिक 3 से 5 दिसंबर 2025 के बीच इंडिगो ने 2,507 उड़ानें (IndiGo 2500 flight cancellations December 2025) रद्द कीं, जबकि 1,852 फ्लाइट्स में देरी हुई। इससे देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मामले की जांच के लिए DGCA ने चार सदस्यीय समिति बनाई थी, जिसने विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।
