बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने एक बार फिर सुरक्षा चिंताओं को उठाया है। बीसीबी ने भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों को किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की अपनी मांग दोहराई है। उनका कहना है कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उन्हें गंभीर आशंकाएं हैं। इस मुद्दे पर बीसीबी अपनी बात पर अड़ा हुआ है, जिससे आईसीसी पर निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया है।

हालांकि आईसीसी ने उसका अनुरोध मानने से इन्कार कर दिया है। इसने कहा कि दोनों पक्ष संभावित हल तलाशना जारी रखेंगे। बीसीबी ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि सुरक्षा कारणों से विश्व कप के उसके मैच भारत के बाहर कराए जाएं, लेकिन सात फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम तय हो चुका है, लिहाजा आईसीसी ने इस पर स्वीकृति नहीं दी है।
