गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के दावों पर कटाक्ष किया, कहा कि यह वृद्धि भारत में नहीं, बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में हुई है।
‘भारत में नहीं पाकिस्तान में बढ़ी हैं कीमतें’
शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ”खाड़ी युद्ध के कारण भारत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं।” शाह ने चुटकी लेते हुए कहा,”वह सही हैं। पेट्रोल की कीमत 458 रुपये है, जबकि डीजल 520 रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन राहुल बाबा, यह भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुआ है।”

